बड़ी खबर
आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला भागीदारी बढ़ाने हेतु मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए बक्सर जिले के सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, एसवीईईपी कोषांग व आईसीडीएस के सहयोग से उप विकास आयुक्त बक्सर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लेकर मतदान, लोकतंत्र और जागरूकता संदेशों को मेहंदी डिज़ाइनों में दर्शाया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदान प्रतिशत को 70 प्रतिशत तक बढ़ाना और महिला मतदाताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। आंगनबाड़ी सेविकाओं व पदाधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।










