BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

बक्सर विधानसभा चुनाव 2025 अंतिम दिन अनेकों प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

अंतिम दिन प्रत्याशियों का हुजूम बक्सर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुई नामांकन प्रक्रिया

बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण के तहत होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तारीख 17 अक्टूबर समाप्त हो गया। अंतिम दिन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन एवं एनडीए से जुड़े प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों के साथ हजारों की संख्या में लोग अनुमण्ड़ल कार्यालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा। बक्सर विधानसभा के लिए अनुमण्ड़ल कार्यालय में सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुमारी तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने अपना पत्र भरा। वही अमरेन्द्र पाण्डेय निर्दलीय, विश्वामित्र कहार निर्दलीय, आंनद मिश्र भारतीय जनता पार्टी, पंकज कुमार पाण्डेय किसान समाज पार्टी, प्रमोद मिश्रा निर्दलीय, नीतू कुमारी निर्दलीय, सुरेन्द्र कुमार सिंह सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी धर्मेन्द्र राम, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपना नामांकन पत्र भरा अर्थात् अंतिम दिन कुल 09 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आपको बता दे कि बक्सर विधानसभा के लिए 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच कुल 28 नामांकन रसीदें जारी किए जा चुके हैं।
ब्रह्मपुर संवाददाता के अनुसार:- ब्रह्मपुर विधानसभा से एनडीए लोजपा प्रत्याशी हुलास पांडे के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस मौके पर हजारों उनके हजारों समर्थको ने जुलूस एवं गाजे बाजे के साथ अनुमंडल कार्यालय तक यात्रा की जहां उनका नामांकन पत्र दाखिल हुआ।
वही डुमरांव संवाददाता के अनुसार:-डुमरांव विधानसभा अंतर्गत एनडीए जदयू प्रत्याशी राहुल कुमार के द्वारा शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया तो वहीं बसपा प्रत्याशी ददन पहलवान के द्वारा भी जोरदार तरीके से हजारों समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
वही राजपुर संवाददाता के अनुसार:- राजपुर सुरक्षित विधानसभा के अंतर्गत शुक्रवार को एनडीए जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए तो वही महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम भी अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किये।

भाजपा बक्सर सदर प्रत्याशी आनंद मिश्र
ब्रह्मपुर लोजपा एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडे
डुमराव जदयू एनडीए प्रत्याशी राहुल कुमारं
डुमराव बसपा प्रत्याशी ददन पहलवान
बक्सर सदर निर्दलीय प्रत्याशी अमरेंद्र पांडे
नामांकन के बाद अपने समर्थकों के साथ विश्वनाथ राम
संतोष कुमार निराला का नामांकन के बाद स्वागत करते समर्थक
किसान समाज पार्टी (एस) पंकज कुमार पांडे
निर्दलीय प्रत्याशी नीतू कुमारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!