BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

नशा मुक्त बक्सर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली दवाओं पर प्रशासन की छापेमारी

बक्सर। जिला  पदाधिकारी बक्सर के निर्देश पर बक्सर अनुमंडल को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। 30 दिसंबर 2025 को अपराह्न 8:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना मनोज कुमार सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर एवं पर्याप्त पुलिस बल शामिल थे। संयुक्त छापेमारी के दौरान थाना रोड स्थित ओम साईं मेडिकल हॉल की जांच की गई। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के स्वत्वधारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि उनके भाई रवि कुमार जायसवाल दुकान का संचालन कर रहे थे। जांच में एविल इंजेक्शन 10 मिलीलीटर के कुल 25 वायल बरामद किए गए, जिनका नशे के लिए डायल्यूएंट के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा मेडिकल हॉल के बगल में स्थित ओम साईं जेंट्स कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान, जिसके संचालक भी रवि कुमार जायसवाल हैं, वहां तलाशी के दौरान नारकोटिक्स एवं साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस युक्त औषधियां पाई गईं। सभी नारकोटिक्स व साइकॉट्रॉपिक श्रेणी की औषधियों तथा एविल इंजेक्शन को विधिवत प्रपत्र-16 के तहत जप्त कर लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर अनुमंडल को नशा मुक्त करने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। विशेष रूप से युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे सभी प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!