BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महाशिवरात्रि उत्सव हाथी घोड़े और ऊँट की शाही बारात में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बक्सर। जिले में रविवार के सुबह से ही महाशिवरात्रि की धुम देखने को मिली जो देर शाम तक चलती रही। सुबह से ही जिले के मुख्य मंदिर श्री बाबा ब्रहमेश्वर नाथ, श्री रामेश्वर मंदिर, श्री नाथ बाबा मंदिर, श्री गौरी शंकर मंदिर सहित तमाम शिवालयों में बाबा के दर्शन पूजन के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पडी। लाखो भक्त बाबा का जलाभिषेक करते हुए नजर आए। वही शनिवार की देर शाम में ही कई जिलों एवं गांवों से लोग गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने लगे और सुबह में भी हजारों की संख्या में ये भीड़ बढ़ती गई और गंगा स्नान के उपरांत दर्शन पूजन भी करती रही। इस मौके पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के तरफ से काफी ऐहतियात बरती गई। जगह-जगह पुरूष बल के साथ-साथ महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि श्रद्वालु बिना किसी परेशानी से महादेव का दर्शन पूजन कर सके। वही दोपहर के बाद महादेव की बारात भी निकली जिसमें हाथी, घोडे, ऊँट की सवारी के साथ भक्तगण आगे बढ़ते गए जहां देर रात श्री गौरी शंकर मंदिर में एवं श्री पंचमुखी मंदिर में महादेव एवं माता गौरी का विवाह रस्म की अदायगी की गई। वही सदर विधायक आनंद मिश्र एवं कई जन प्रतिनिधियों के द्वारा बाबा का दर्शन पूजन किया गया एवं बारात रूपी निकली झांकियों में शामिल होकर भक्तों का मनोबल बढ़ाया गया। आपको बता दे की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बरहमपुर बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालु कई जिलों से पहुंचे थे वहीं श्री रामेश्वरम नाथ मंदिर में भी इस वर्ष भक्तों की भीड़ काफी देखने को मिली।

श्री ब्रहमेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
मंदिरों में कतारबद्ध भक्त और पूजन उत्सव जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!