BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डुमराँव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह का शाही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

डुमराँव। शनिवार को दिल्ली अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की देर शाम उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा पटना लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से डुमरांव नया भोजपुर कोठी पहुंचा। कोठी पहुंचते ही परिवारजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उन्हें अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। सोमवार की अहले सुबह राजपरिवार के परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार शवयात्रा कोठी से निकाली गई। शवयात्रा नगर भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड, राज अस्पताल, गोला रोड होते हुए राजगढ़ चैक पहुंची। रास्ते भर हजारों लोग खड़े होकर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। राजगढ़ पहुंचने पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां राजपरिवार के सदस्यों, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और आम लोगों ने महाराज चंद्र विजय सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। इसके उपरांत शवयात्रा बक्सर गंगा घाट के लिए रवाना हुई। गंगा तट पर पारंपरिक विधि-विधान और शाही सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। महाराज चंद्रविजय सिंह के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। लोग उन्हें सहज, मिलनसार और जनता के बीच जुड़े रहने वाले व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनके जाने से क्षेत्र ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!