मां शिवरात्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की हुई सराहना
बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित मां शिवरात्री मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पीटल का 10वां वर्षगाठ अस्पताल परिसर में मनाया गया। चेयरमैन डाॅ0 आशुतोष सिंह के द्रारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आए मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील व धरौली निवासी मनोज सिंह उपस्थित रहे जो डुमरांव विधायक राहुल सिंह एवं दिल्ली सरकार मे ंमंत्री पंकज सिंह बड़े भाई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बक्सर में ऐसे अस्पताल का खुलना बहुत ही सराहनीय कदम है। 50 बेड का जो यह अस्पताल चल रहा था वो 100 बेड तक हो गया है। यहां सारी सुविधा उपलब्ध है और आस-पास केे लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है जो सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यहां ऐसे जो भी अस्पताल है उन्हें आयुष्मान योजना से भी जुड़ना चाहिए ताकि ऐसे कार्डधारी को ऐसे अस्पताल से तमाम सुविधा मिल सके। मौके पर डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने भी अपने संबोधन में अस्पताल की रूप-रेखा को लेकर कहा कि सरकारी अस्पतालों की सुविधा को बेहतर करने का जो प्रयास किया जा रहा है उसके साथ-साथ ऐसे निजी अस्पताल में भी तमाम सुविधाए उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगा। मौके पर मेजर डाॅ0 पीके पाण्डेय, डाॅ0 वीके सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।










