बड़ी खबर
भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर समिति ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, 6 नवम्बर को मतदान की अपील
बक्सर। बक्सर में भगवान वामन पंचकोशी कॉरिडोर समिति के सदस्यों द्वारा आगामी 6 नवम्बर 2025 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संजय कुमार ओझा ने किया। समिति के सदस्यों ने भगवान वामन मंदिर प्रांगण, खेल मैदान तीन मोहनी, नौलखा मंदिर और चरित्रवन स्थित श्रीनिवास मंदिर परिसर में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में कथावाचक पीतांबर प्रमेश जी महाराज, मनोज तिवारी, राकेश दुबे, राकेश पांडेय, अभय पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, विकास मलाह, नीलमणि, संतोष गोण सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। समिति ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेकर मतदान करने की अपील की।










