लोजपा (रा) प्रत्याशी हुलास पांडेय ने तेज किया जनसंपर्क, गांव-गांव जाकर मांगा समर्थन
ब्रह्मपुर। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का लोजपा रा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने जनसंपर्क अभियान तेज किया। उन्होंने सोमवार को पैलाडीह, गोपालपुर, नगवा, चांदपाली, दुल्लहपुर, बलिहार, मानिकपुर, बैरागी टोला, परमानपुर पांडेपुर सहित कई गांव का दौरा किया. इस दौरान वह जहां भी गए जनता ने उनका भव्य स्वागत किया उन्हें माला पहनाया गया जबकि बुजुर्गों ने उन्हे विजयी होने का आशीर्वाद दिया। हुलास पांडेय ने कहा कि मैं आपका बेटा हूं भाई हूं आपके आशीर्वाद से ही जीत संभव है। पिछले 10 सालों तक आप विकास से कोसों दूर रहे, इस बार आपकी सारी समस्या का निदान मैं करूंगा। उन्होंने लोगों से 4 नवंबर को नियाज़ीपुर के अर्जुनपुर खेल मैदान पर लोजपा के सुप्रीमो चिराग पासवान, सांसद उपेद्र कुशवाहा एवं फिल्म स्टार पवन सिंह की सभा मे पहुंचने की अपील की साथ ही 6 नवंबर को अपने-अपने मतदान केद्र पर जाकर तीन नंबर हेलीकॉप्टर छाप पर बटन दबाने की अपील की। झारखंड के झरिया के विधायक ने हुलास के लिए मांगा वोट।










