BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान

केसठ। शुक्रवार की देर रात्रि हुई तेज गरज और मूसलाधार बारिश ने केसठ प्रखंड क्षेत्र में तबाही मचा दी। ठनका गिरने से कई परिवारों का घर छतिग्रस्त हो गया तथा कई समाने भी बर्बाद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार लगभग लाखों की संपत्ति बर्बाद हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 1 बजे के आसपास अचानक गरज के साथ जोरदार ठनका गिरी, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सबसे अधिक नुकसान केसठ दक्षिण डेरा निवासी विंदेश्वरी यादव के घर पर हुआ। उनके मकान पर ठनका गिरने से तीन कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर के अंदर रखे करीब 10 से 12 क्विंटल चावल और गेहूं मलवे में दबकर खराब हो गया। गृहस्वामी विंदेश्वरी यादव ने बताया कि इस हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। इसी तरह केसठ नया बाजार के अर्जुन यादव के घर पर भी आकाशीय बिजली गिरी, हालांकि सौभाग्य से वहां कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। वहीं, केसठ पुराना बाजार निवासी भोरिक यादव के पुत्र धनजी यादव का मकान पूरी तरह ढह गया। पड़ोस में रहने वाले छठु कुमार के मकान में भी ठनका गिरने से दीवार फट गई और घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। मुखिया ने पीड़ितों को हरसंभव मदद और सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग की जाएगी कि जल्द से जल्द सर्वे कर पीड़ित परिवारों को राहत दी जाए। वहीं, इस संबंध में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हो चुकी है। विभागीय टीम को जांच का निर्देश दिया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात की तेज बारिश के दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने से खेतों में लगे पेड़ भी नुकसान हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!