बालिका दिवस एवं सितारा 2023 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बक्सर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर की सचिव सह न्यायाधीश नेहा दयाल के मार्गदर्शन में चौसा पंचायत एवं पांडेय पट्टी पंचायत में बालिका दिवस एवं सितारा 2023 विषय पर एकदिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आम लोगों एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के बीच उनके इंटीग्रेशन, पुनर्वास तथा न्याय तक पहुंच को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक सुरेंद्र पांडेय ने सितारा 2023 एवं बालिका दिवस से संबंधित विषयों पर उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किन्नरों की उत्पत्ति का उल्लेख प्राचीन काल से मिलता है। हम अर्द्धनारीश्वर के रूप में भगवान शिव की पूजा करते हैं। महाभारत काल में भीष्म पितामह के समक्ष शिखंडी किन्नर रूप में उपस्थित हुए थे तथा अर्जुन ने अज्ञातवास के दौरान किन्नर रूप में संगीत शिक्षिका बनकर जीवन व्यतीत किया था। वही कार्यक्रम में पूनम यादव, अनिता देवी, शांति देवी, निरमा देवी, मीना, आशा, चंदा, कांति, सोमारी, मीरा, ललिता सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही।










