सिपाही घाट पर आयोजित हुआ पतंग महोत्सव 2025, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
बक्सर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में 14 जनवरी 2026 को सिपाही घाट, सेन्ट्रल जेल रोड पर पतंग महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया और बक्सरवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व, खिचड़ी, तिलकुट और पवित्र नदियों में स्नान की परंपरा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महिमा साक्षी, ओमकार दुबे, रवि रंजन चैबे, राजेश कुमार सिंह, गुरुकुल डांस एकेडमी, मनीष कुमार पटेल समेत अनेक कलाकारों ने नृत्य और गायन प्रस्तुत किया। विभिन्न विभागों और केंद्रीय कारा के बंदियों के स्टाल लगाए गए। महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़ और हैंडबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहत्र्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।










