बड़ी खबर
धरहरा में शोकग्रस्त परिवार से मिले जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा
बक्सर। जदयू नेता रवि उज्जवल कुशवाहा सोमवार को धरहरा गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा से मुलाकात की। हाल ही में उनके पुत्र नीतीश कुमार सिंह की क्रिकेट खेलते समय चोट लगने के कारण दुखद मृत्यु हो गई थी। इस कठिन समय में जदयू नेता ने परिवार के प्रति गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गाँव वालों ने भी युवा नीतीश के असमय निधन पर गहरा दुरूख जताया और परिवार के साथ खड़े होने की बात कही।










