BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

त्वरित और सरल न्याय के लिए बक्सर में सोमवार व शुक्रवार को जनता दरबार

बक्सर। राज्य सरकार की “7 निश्चय योजना-भाग 3” के अंतर्गत आम नागरिकों को त्वरित एवं सरल न्याय दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत अब बक्सर जिले में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अध्यक्षता में संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि “सबका सम्मान, जीवन आसान” की भावना को साकार करने के उद्देश्य से जनता दरबार की आवृत्ति बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अपराहन 3ः00 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में होगा। इसमें राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। जिला पदाधिकारी ने नागरिकों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!