भाजपा कार्यालय, बक्सर में मकर संक्रांति पर पत्रकारों के साथ संवाद और दही‑चुरा भोज
बक्सर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बक्सर धाम में पत्रकारों के साथ आत्मीय भेंट एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दही चुरा भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक आनंद मिश्र ने उपस्थित पत्रकार साथियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच का प्रतीक पर्व है, जो जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, युवा जिला अध्यक्ष अभिनाश पांडेय तथा विनोद राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, रमेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हमीद खान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। पत्रकारों के साथ संवाद के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मकर संक्रांति का पर्व सभी ने हर्षाेल्लास और भाईचारे के साथ मनाया।










