जन समस्या
अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुरूप पंडाल निर्माण के निर्देश
बक्सर। बिहार सरकार, अग्निशमन सेवा द्वारा पंडाल सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार पंडाल का निर्माण भारतीय मानक (आई-एस-8758-1993) के अनुरूप हो तथा केवल फायर रिटारडेंट सोल्यूशन से उपचारित सूती कपड़े का ही उपयोग किया जाए। रसायन अनुपात (भाग मात्रा से) अमोनियम सल्फेट 4, अमोनियम कार्बाेनेट 2, बोरेक्स 1, बोरिक एसिड 1, एलम 2, पानी 35 निर्धारित है। प्रत्येक 100 वर्ग मीटर क्षेत्र पर 9 लीटर अग्निशामक यंत्र अनिवार्य है। पंडाल कम से कम 15 मीटर दूरी पर, चारों ओर 4-5 मीटर खुला स्थान और तीन द्वार के साथ बने। बिजली की सुरक्षा हेतु फ्यूज सर्किट ब्रेकर व पीवीसी पाइप अनिवार्य हैं। मोमबत्ती, दिया, धूम्रपान और सिंथेटिक कपड़े वर्जित हैं। आपातकालीन नंबर101, 112 तथा बक्सर/डुमरांव सेवा 7485805930 है।










