बड़ी खबर
राजपुर में माई भारत युवा मंडल विकास अभियान से युवाओं को किया गया जागरूक
राजपुर। राजपुर में माई भारत के तहत युवा मंडल विकास अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक विकास, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा। संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सविता कुमारी ने किया। उन्होंने युवाओं को युवा मंडल गठन, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं से जुड़कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अभियान में नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा कार्यों और माई भारत पोर्टल से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनकी भागीदारी से ही राष्ट्रीय विकास संभव है। कार्यक्रम में राहुल कुमार, रोहित पांडेय, विकास कुमार, बबलू राय सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।










