आईएमए बक्सर की बैठक में चिकित्सकों के विरुद्ध आरोपों पर पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर
बक्सर ग्रामीण। जिला बक्सर आई एम ए की बैठक डाॅ0 रंगनाथ तिवारी की अध्यक्षता में डाॅ0 गिरजा तिवारी परिसर में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से चर्चा की हुई की जिले में किसी भी एमबीएएस या एमडीएमएस चिकित्सक के खिलाफ कोई भी आरोप प्रत्यारोप लगाता हो तो मीडिया को आई एम ए प्रवक्ता के माध्यम से बात को समझना जरूरी है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। आपको बता दे कि पिछले दिनों एशिया पेस्फिक अस्पताल में इलाज के बाद रेफर हुए मरीज की मौत होने के उपरांत अस्पताल प्रबंधन पर आरोप प्रत्यारोप लगाया गया जिसको लेकर आई एम ए की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल निदेशक डाॅ0 राजेश मिश्रा के द्रारा यह बताने का प्रयास किया गया कि कैसे लोग किसी बेहतर चिकित्सक को यहां काम नहीं करने दे रहे है और सोशल मीडिया का सहारा लेकर दबाव बनाने का प्रयास करते है और भ्रामक चीजों को बेवजह प्रदर्शित करते है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा कि हमारे ऊपर किसी भी तरह के अगर सवाल खड़े होते है तो किसी भी मीडिया को हमसे जानना चाहिए फिर आगे अपने न्यूज को प्रदर्शित करना चाहिए। मौके पर सचिव डाॅ0 रितेश चैबे, डाॅ0 सीएम सिंह, डाॅ0 मेजर पीके पाण्डेय, डाॅ0 एडी उपाध्याय, डाॅ0 वीके सिंह, डाॅ0 विनोद मिश्रा, डाॅ0 दिलशाद आलम, डाॅ0 नीलम, डाॅ0 फरीदी, डाॅ0 अमृत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।










