बड़ी खबर
ट्रेन 63234 के इंजन से अवैध शराब जब्त
बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन संख्या ट्रेन नं 63234 के इंजन से 60 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई। यह कार्रवाई नियमित जांच के दौरान की गई, जिसमें इंजन के भीतर छिपाकर रखी गई शराब पकड़ी गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है, वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है। रेल प्रशासन ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने की बात कही है।










