BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

आईईएसएम, बक्सर की मीटिंग मे सैकड़ों सैनिकों ने भरे जीवन प्रमाण पत्र

बक्सर। रविवार को आईईएसएम बक्सर की मीटिंग सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल बक्सर मे जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे की अध्यक्षता मे की गई। मंच संचालन उपा कोषाध्यक्ष पेट्टी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ने किया। जिला के लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवम विरंगनाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिए। लगभग 80 पूर्व सैनिकों एवम 4 विरंगनाओं ने अपना जीवन प्रमाण पत्र भरकर अपनी खुशियाँ जाहिर करते हुए आईईएसएम बक्सर को बहुत बहुत बधाइयाँ दिए। 7 काउंटर जीवन प्रमाण पत्र भरने के लिए खोले गए थे जिस पर बिल्कुल निशुल्क कार्य किया गया। जिला उपाध्यक्ष विद्या सागर चौबे ने कहा की नवम्बर तक सभी सैनिकों एवम विरंगनाओ का जीवन प्रमाण पत्र बिल्कुल मुफ्त मे भरा जाएगा। जिला महासचिव कैप्टन निवास सिंह ने बताया की आजकल हमारे बहुत से सैनिक साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं जिससे सावधान रहने की जरुरत है और कोई भी कही से बैंक कर्मचारी या बिजली बिभाग का कर्मचारी बनकर फोन करता है तो कोई भी डिटेल्स नहीं देना है तथा किसी के द्वारा लोन लेने पर गारंटर भी नहीं बनना है। जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आरबी ओझा ने बताया की जो लोग ईसीएचएस कार्ड नहीं बनाए है वे शीघ्र बना ले नहीं तो बाद मे काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने सैनिकों को मिलने वाली हर सुबधाओं पर विशेष चर्चा किए। पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ने ज्यादा से ज्यादा सदस्यता लेने के लिए घर घर जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। मीटिंग मे उपस्थित सभी सैनिकों ने पीसीडीए प्रधान नियंत्रक साहब, पीसीडीए के सभी अधिकारी गण और पीसीडीए अधिकारी मनोज सिंह साहब की कार्यों की काफी सराहना की तथा उनके जय घोष से सारा वातावरण गुंजयमान कर दिए। इंडियन एक्स सर्विसमेंन मुवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह, सेना मेडल के द्वारा आईईएसएम बक्सर को 35000 का कंप्यूटर देने पर सभी से काफी खुशियाँ जाहिर की और जनरल साहब को बहुत बहुत बधाइयाँ दी। डुमरावं अनुमंडल उपाध्यक्ष सूबेदार जयनेन्द्र सिंह ने आईईएसएम बक्सर के विकाश के लिए अपना सुझाव दिए। संगठन के मार्ग दर्शक सूबेदार ईश्वर दयाल सिंह ने सैनिक एकता को बनाए रखने की सलाह दी। 10 सैनिकों ने आईईएस बक्सर की सदस्य्ता ग्रहण की। मठिला ग्राम निवासी हवलदार अमरेंदर मिश्रा ने 6000 रुपये की दस कुर्सियां संगठन को दिए। अंत मे सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई। मौके पर उपस्थित सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय, उप सभापति सूबेदार द्वारिका पाण्डेय, कैप्टन आरसी पाल, जिला कोषाध्यक्ष आरबी सिंह, कैप्टन धर्मराज सिंह, कैप्टन तारकेश्वर पाण्डेय, सूबेदार आईडी सिंह, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, संयोजक राम नाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा, कैप्टन अशोक उपाध्याय, उप संयोजक कशी नाथ उपाध्याय,सूबेदार राजेंद्र चैबे, तकनिकी ऑफिसर धनंजय दुबे, मिडिया प्रभारी गणेश सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, सूबेदार मनोरंजन तिवारी, सूबेदार लोकनाथ सिंह, इटाधी प्रखंड अध्यक्ष हरिहर सिंह, सीमरी प्रखंड अध्यक्ष त्रिवेणी दुबे, राजपुर डाइरेक्टर हकीम प्रसाद, सीता राम साहू, राम इकबाल सिंह, योगेंद्र सिंह, अम्बिका राय, ललन चौबे, उमाशंकर शर्मा, राजेंद्र तिवारी, वीर नारी संगीता देवी, कलावती देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी एवम सैंकड़ो पूर्व सैनिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!