शादी समारोह का खौफनाक मंजर, दुल्हन पर प्रेमी ने की गोलीबारी
बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत में मंगलवार रात जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने मंच पर गोली मार दी। सुलेमनपुरए बलिया से आई बारात के बीच हुई इस वारदात में नंद जी मल्लाह की बेटी आरती कुमारी के पेट में गोली लगी और वह स्टेज पर गिर पड़ी। समारोह में अफरातफरी मच गई। आरोपी दीनबंधु फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घायल दुल्हन को पहले बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज और कानून के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाए। पुलिस पूरी ताकत लगा कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।










