बड़ी खबर
नारीशक्ति का होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक रंगों में सराबोर रहीं महिलाएं
बक्सर। नारीशक्ति द्वारा मातृशक्ति को समर्पित होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को सीटी पैलेस, ज्योति चौक में किया गया। कार्यक्रम क जिला उपाध्यक्ष भाजपा बक्सर सह पूर्व चेयरमैन नगर परिषद बक्सर मीना सिंह के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि तेजी से गुजरते जीवन के क्षणों के बीच सुकून के कुछ पल चुराने और होली के बहाने तन और मन को खुशियों के रंगों में भिगोने के उद्देश्य से यह आयोजन रखा गया है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गीत, आपसी संवाद और सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस कार्यक्रम में जिले की समस्त नारीशक्ति उपस्थित रही।










