हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) का महासदस्यता अभियान बक्सर में हुआ शुभारंभ
बक्सर। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के महासदस्यता अभियान का शुभारंभ रविवार को गोयत धर्मशाला, स्टेशन रोड, बक्सर में किया गया। अभियान का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि महासदस्यता अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयप्रकाश शर्मा (चौसा), सुमन्त कुमार सिंह (अधिवक्ता), संजय कुमार सिंह (जिला प्रवक्ता), सरोज पासवान, वीरेंद्र कश्यप (एनजीओ रेडरी, चौसा), दिनेश कुमार (वार्ड पार्षद), विनोद पाल, बनारसी राम, बिनोद राम, सूर्य नारायण, अशोक पासवान, राजस्तन माझी, अक्षय लाल कुशवाहा, विकास पासवान, किशोरी राम तथा विष्णु कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया।










