बक्सर। हेरिटेज स्कूल में 11 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा पूर्व शुभकामना सह सम्मान समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 9वीं के छात्रों द्वारा वरिष्ठ विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत से हुई। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी और निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बनाए रखने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। समारोह में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को उपहार भेंट कर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय में बिताए अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन वरीय शिक्षक पुष्पेंदु मिश्रा ने किया। समारोह में मनीष कुमार पांडे, राकेश रंजन, विमलाकर मिश्रा, सुशील शर्मा, अंकुर पांडे, राजा बाबू, विवेक कुमार, प्रवल कुमार, अजय कुमार सिंह एवं अल्का सिन्हा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।










