BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन

बक्सर। गुरूवार को हेरिटेज स्कूल, अर्जुनपुर, बक्सर में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक, प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी एवं सिल्वर बेल्स स्कूल के निदेशक प्रदीप ओझा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में कक्षा 2 से 11 तक के छात्रों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर आधारित विविध प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। इसमें वर्षा जल संचयन, हैंगिंग सोलर सिस्टम, फार्म हाउस, माउंटेन हाउस, वन, जल शोधन, पवनचक्की, ग्रीन हाउस, ज्वालामुखी, लाइट हाउस, जलविद्युत, स्वचालित अग्निशमन प्रणाली, उन्नत रोबोट, रिमोट संचालित वैक्यूम क्लीनर जैसे नवीनतम प्रोजेक्ट शामिल थे। विभिन्न स्कूलों से आए अतिथियों ने बच्चों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनसे सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने सहजता और समझदारी से उत्तर दिया। विशेष रूप से कैंब्रिज स्कूल के डॉ. मोहन चौबे, बिहार सेंट्रल से सरोज सिंह, मिलेनियम स्कूल के भारत प्रसाद सिंह, सिल्वर बेल्स से प्रदीप ओझा, इकरा डिजायर के प्राचार्य डी. एन. पांडेय, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। हेरिटेज स्कूल के रुपेश पांडेय (कक्षा 7) द्वारा तैयार किए गए स्कूल वेबसाइट एवं ईआरपी सॉफ्टवेयर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में वंश कुमार, शिवाय यादव, प्रिंस, ख़ुशी, अश्विनी, दिव्या फ़ातिमा, गीतांजलि, हेमंत सागर, आदर्श तिवारी, आशुतोष चौबे, निलेश पाठक, कृष्णा राय, आराध्या, राज लक्ष्मी सहित कई छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक, जैसे राजा बाबू, अंकुर पांडेय, विवेक चौधरी, बी.के. मिश्रा, एस. एन. पांडेय, दिलीप दुबे, मीनू ओझा और अन्य ने बच्चों को मार्गदर्शन और समर्थन दिया। अंत में निदेशक, प्रेसिडेंट और प्राचार्या ने सभी अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए छात्रों को मेहनत और प्रगति के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!