महाशिवरात्रि पर श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, आनन्द मिश्र ने की सामूहिक
बक्सर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर धाम के बंगला घाट स्थित प्राचीन श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर बक्सर विधायक आनन्द मिश्र ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक प्रार्थना में भाग लेते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति और निरंतर उन्नति की मंगलकामना की। मंदिर परिसर सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए कतारबद्ध दिखे। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अमित, अविनाश (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), गौरव, राहुल वर्मा, संजीत, सुजल केशरी एवं देवनारायण शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, मिठाई सिंह, अवध बिहारी मिश्रा, विनय उपाध्याय सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।










