BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

पूर्व सैनिक दुर्याेधन प्रसाद की प्रतिमा का सोनबरसा में भव्य अनावरण

बक्सर। गुरूवार को राष्ट्र सेवा में समर्पित जीवन और पूर्वजों के प्रति अगाध श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण सोनबरसा ग्राम में देखने को मिला, जहाँ पूर्व सैनिक स्वर्गीय दुर्याेधन प्रसाद की स्मृति में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र हवलदार प्रकाश बाबू (भारतीय सेना) एवं आलोक बाबू ने किया। प्रतिमा का अनावरण उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने मंत्रोच्चार एवं जयघोष के बीच प्रतिमा का लोकार्पण किया। सभी पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में सूबेदार मेजर हरिशंकर सिंह (सेना मेडल), सूबेदार मेजर जितेन्द्र सिंह, नायब सूबेदार मिथिलेश यादव, राजबली सिंह, फुलबदन सिंह, जयराम सिंह, कैप्टन राजीव रंजन तिवारी, भोला राम, शिवकुमार सिंह, तारा बाबू सिंह (मीडिया प्रभारी), नारदमुनि सिंह, अनन्त कुमार सिंह, मोहन यादव, बिपिन कुमार सिंह, संतोष सिंह, सूबेदार मेजर राजेन्द्र प्रसाद, सूबेदार ललन तिवारी, नायक सीताराम प्रसाद एवं नायक जगलाल साहू सहित अनेक गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। राम नाथ सिंह ने कहा कि यह प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और राष्ट्र व माता-पिता के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश देती रहेगी। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया सेल, बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, बक्सर ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!