जेके सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भव्य उद्घाटन रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा
बक्सर। जेके सीमेंट की ग्राइंडिंग यूनिट का भव्य लोकार्पण शनिवार को बक्सर में संपन्न हुआ। इस सीमेंट फैक्ट्री के प्रारंभ होने से बिहार, विशेषकर बक्सर जिले के लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत एवं औद्योगिक विकास के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही बक्सर के विधायक आनन्द मिश्र, शाहपुर के विधायक राकेश विशेश्वर ओझा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य जनों, नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।










