बक्सर में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ
बक्सर। सनातन धर्म की रक्षा और श्रद्धालुओं की भक्ति भावना के लिए श्री 1008 गंगापुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज (बक्सर वाले) के नेतृत्व में भव्य “श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में काशी के ब्राह्मणों द्वारा सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस पावन आयोजन की कलश यात्रा 05 फरवरी 2026 (गुरुवार) को शुरू होगी, जबकि पूर्णाहुति एवं भंडारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थल गंगाधाम, जीयर मठ, शंभूवन, कम्हरिया, बक्सर रखा गया है। पूज्य श्री संतोष भाई जी, श्री नर्सीग बाँध बाला जी धाम, बर्नपुर आसनसोल, पश्चिम बंगाल के सान्निध्य में यह आयोजन संपन्न होगा। संत श्री गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की कृपा और इस महायज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव एवं आध्यात्मिक उत्थान की प्राप्ति होगी। आयोजक समाज आप सभी धर्मानुरागी महानुभावों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित करता है।










