BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बक्सर में जीआईएस सर्वे और यूनिक हाउस आईडी का शुभारंभ

बक्सर। शहर के नियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में नगर परिषद, बक्सर ने महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को नगर परिषद सभागार में सभापति कमरुन निशा, उपसभापति बेबी देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक की उपस्थिति में जीआईएस (जीआईएस) बेस मैप और संपत्ति सर्वेक्षण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर वीवीएन टेक्नोलॉजी द्वारा कराया जा रहा है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में पूरे शहर का जीआईएस बेस मैप तैयार किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में वार्ड संख्या-3 से डोर-टू-डोर संपत्ति सर्वे शुरू होगा। सर्वे के बाद प्रत्येक घर को यूनिक हाउस आईडी और आधिकारिक नंबर प्लेट दी जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने बताया कि इससे शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन और राजस्व संग्रह में पारदर्शिता आएगी। सर्वे की निगरानी के लिए एटीपीएस वंदना को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। टीम में सिटी मैनेजर राज मणि, टैक्स कलेक्टर नरसिंह चौबे, अमीन तिलेश्वर तथा सहायक अमित, वाहिद और अशोक शामिल हैं। कार्यशाला में सभी वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!