BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बक्सर में विश्व नदी दिवस पर गंगा समग्र के द्वारा जागरूकता अभियान

बक्सर। विश्व नदी दिवस के अवसर पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम, ब्रह्मपुर स्थित शिवगंगा सरोवर पर गंगा समग्र के स्थानीय स्वयंसेवकों ने विचार गोष्ठी, गंगा गीत और सरोवर पर आरती कर नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गंगा समग्र दक्षिण बिहार प्रान्त संयोजक शम्भू नाथ पांडेय, विभाग सेवा प्रमुख शिवजी पांडेय, बक्सर जिला बौद्धिक प्रमुख कन्हैया दुबे, पूर्व प्रचारक अजित दुबे, खण्ड कार्यवाह राजू पांडेय समेत कई लोग उपस्थित रहे। आरती स्थानीय पुरोहित मुनी जी पांडेय और शदानन्द पांडेय द्वारा संपन्न की गई। शम्भू नाथ पांडेय ने कहा कि नदियाँ केवल जलधारा नहीं, बल्कि जीवन की धारा हैं। भारत ही नहीं, विश्व की प्राचीन सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ, जैसे मिस्र की नील नदी और मेसोपोटामिया की टाइग्रिस-यूफ्रेटिस। हमारे तीर्थस्थल, पर्व और सांस्कृतिक परंपराएँ भी नदियों से जुड़ी हैं। गंगा, यमुना, सिन्धु, गोदावरी, नर्मदा और कावेरी को हमारी संस्कृति में “माँ” के रूप में पूजित किया जाता है। यूनेस्को के अनुसार विश्व की 80 प्रतिशत नदियाँ अपशिष्ट जल से प्रदूषित हैं। शिवजी पांडेय ने गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्वयंसेवक डमरू पांडेय, संतोष ओझा, सुरेन्द्र यादव और शिवशंकर यादव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज में नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!