BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

फाउंडेशन स्कूल में विद्यार्थियों ने अनुभव किया विमानन का रोमांच, फ्लाइट सिम्युलेटर ने बढ़ाया उत्साह

बक्सर। फाउंडेशन स्कूल बिहार का पहला ऐसा विद्यालय बन गया है, जहाँ विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही फ्लाइट सिम्युलेटर का वास्तविक अनुभव प्रदान किया गया। आज संध्या विद्यालय परिसर में आयोजित एविएशन जागरूकता कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बन गया। कार्यक्रम का आयोजन फ्लाइंग स्कॉलर और फाउंडेशन स्कूल के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस अवसर पर कैप्टन निपुण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण रहा। कैप्टन निपुण ने विद्यार्थियों को एविएशन क्षेत्र की बारीकियों, पायलट बनने की प्रक्रिया, प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों, आधुनिक विमानन तकनीक तथा एयरलाइन उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी प्रारंभिक अवस्था से ही सही मार्गदर्शन प्राप्त करें तो वे इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने पायलट बनने की योग्यता, प्रशिक्षण अवधि और अवसरों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप है, जिसमें एसटीईएम शिक्षा और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्लाइट सिम्युलेटर रहा, जिस पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पायलट की भूमिका का अनुभव किया। इस पहल ने बच्चों में आत्मविश्वास जगाया और उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!