बड़ी खबर
राजपुर पावर हाउस में आग पर अग्निशमन टीम ने समय रहते काबू पाया, कोई जनहानि नहीं
राजपुर। जिले के राजपुर पावर हाउस में सुबह 10ः12 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के निर्देश पर एमटी वाहन बीआर44पी6617 अग्निक चालक राधेश्याम कुमार, अग्निक रंधीर कुमार, सिंतु कुमार, गृहरक्षक उमाशंकर सिंह एवं रामप्रवेश यादव के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। आग की भीषणता देखते हुए बड़ी वाटर टेंडर बीआर01जी.एन5180, प्रधान अग्निक प्रमोद कुमार सिंह यादव एवं अन्य कर्मियों के साथ प्रेषित की गई। चैसा पावर प्लांट के फोम टेंडर और सीआईएसएफ टीम के सहयोग से सभी अग्निशमन कर्मियों ने अथक प्रयास कर आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया। ट्रांसफार्मर, तेल और पास के पेट्रोल पंप को सुरक्षित किया गया। रणनीति सही होने के कारण दूसरे ट्रांसफार्मर को भी बचाया गया। किसी जीवित प्राणी की हानि नहीं हुई।










