फाइलेरिया उन्मूलन अभियान महादलित बस्ती में जागरूकता के बाद दवा
केसठ। प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान स्थानीय महादलित बस्ती में जागरूकता की कमी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 10 फरवरी से पीएचसी की टीम डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिला रही है, ताकि प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। जानकारी के अनुसार जब स्वास्थ्यकर्मी बस्ती में दवा खिलाने पहुंचे तो कई लोगों ने अंधविश्वास और भ्रांतियों के कारण दवा खाने से इनकार कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है और इससे बचाव के लिए दवा लेना जरूरी है। जागरूकता के बाद लोगों ने दवा खाना शुरू किया। अभियान में केटीएस उपेंद्र पांडे, डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार, आशा कार्यकर्ता कुसुम लता, शारधा कुमारी, विक्की कुमार और पप्पू कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।










