BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

10 सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलरों का धरना, 15 फरवरी तक समाधान का आश्वासन

बक्सर। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन जिला बक्सर के बैनर तले बुधवार को राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय, ज्योति चौक पर 10 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा चैबे ने की, जबकि मंच संचालन प्रवक्ता हीरालाल वर्मा ने किया। धरना में जनवरी 2025 से लंबित विक्रेताओं के मार्जिन मनी भुगतान, जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक की बकाया राशि का भुगतान, रोस्टर के अनुसार पंचायत से खाद्यान्न आपूर्ति, आबादी के आधार पर नया राशन कार्ड बनाने सहित अन्य मांगें रखी गईं। डीलरों ने कहा कि जन वितरण प्रणाली ही उनका एकमात्र व्यवसाय है और नियमानुसार हर माह पांच तारीख तक मार्जिन मनी का भुगतान अनिवार्य है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। वार्ता के दौरान जिला प्रबंधक ने 15 फरवरी 2026 तक सभी समस्याओं के समाधान और मार्जिन मनी भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद संगठन ने धरना स्थगित कर दिया। धरना में विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सैकड़ों डीलर उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!