BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
धार्मिक

बक्सर में मां दुर्गा का उत्साहपूर्ण विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी भावपूर्ण विदाई

नवरात्रि के नौ दिन और विजयादशमी पर भक्तिमय माहौल, माताएं और बहनें बनाईं रंगीन छटा

बक्सर। नवरात्रि के नौ दिन और विजयादशमी के दिन जिले में मां दुर्गा की पूजा आराधना के बाद शुक्रवार को हो रही रिमझीम वर्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही विसर्जन यात्रा की तैयारी शुरू हो गई थी। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ विसर्जन स्थल की ओर रवाना किया। जगह-जगह लोगों ने माता के जयकारे लगाए और मां दुर्गा को विदाई दी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते समय श्रद्धालु भक्तों ने पुष्पवृष्टि की और भक्तिमय माहौल बना रहा। विसर्जन में भरी संख्या में माताएं बहनों ने भी भाग लिया वही प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासन की देखरेख में प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन हुआ। आपको बता दें कि नवरात्र के दौरान बक्सर जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सप्तमी, अष्टमी, नवमी एवम दशमी को विशेष आरती एवं भजन संध्या ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया था। भक्तों ने माता से अपने परिवार और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर से मां दुर्गा के आगमन की प्रतीक्षा करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!