जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभागीय समन्वय और प्रभावी प्रशासन पर बल
बक्सर। जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय सुदृढ़ कर प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। किसान रजिस्ट्री को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्व, कृषि एवं संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारियों को 6 से 9 जनवरी तक कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने को कहा गया। भूमि बैंक निर्माण को उच्च प्राथमिकता देते हुए 15 जनवरी तक अंचल एवं अनुमंडल स्तर पर प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सरकारी भूमि की अद्यतन एवं स्पष्ट रिपोर्टिंग तथा इसकी दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, प्रखंड स्तर पर परिवादों के समाधान, मासिक कार्ययोजना तैयार करने एवं फाइलों की समीक्षा पर भी निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में शौचालयों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।










