BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बिहार सेंट्रल स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई

बक्सर। शहर के बाइपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में शुक्रवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। समारोह के अवसर पर विद्यालय के निदेशक ई. आर. बी. सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थी विद्यालय से विदा हो रहे हैं, लेकिन उनकी शैक्षणिक यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती। प्रत्येक छात्र का अपना लक्ष्य और महत्वाकांक्षा होती है, जिसे मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ पूरा करना चाहिए। जीवन में सफलता के लिए नैतिकता और परिश्रम को सदैव प्राथमिकता देने पर उन्होंने विशेष बल दिया। वहीं विद्यालय की सचिव सरोज सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और नैतिक मूल्यों को जीवन में निरंतर अपनाते रहना चाहिए। विद्यालय समाज निर्माण की प्रथम सीढ़ी होता है, जो आगे चलकर एक सशक्त, सभ्य और शिक्षित समाज की नींव रखता है। इस अवसर पर कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए। विदाई के दौरान दसवीं के छात्र अपने विद्यालयी जीवन की यादों को साझा करते हुए भावुक हो उठे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण और नई उम्मीदों के साथ किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!