कथित किसान विरोधी ट्रेड डील के खिलाफ अंबेडकर चौक पर पुतला दहन
बक्सर। अंबेडकर चौक पर 12 फरवरी 2026 को कथित किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह डील बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है और इससे खेती, मजदूरी, उत्पादन, रोजगार व छोटे कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को किसानों और श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, संतोष भारती, त्रिलोकी खरवार, धनपति चौधरी, विनोद यादव, प्रेम यादव, विवेक कुमार, सतेंद्र आजाद, तुषार विजेता, सरफराज सैयफी, परशुराम शर्मा, माधो रजक, कुंवर प्रसाद, दीपक कुमार, पृथ्वीराज, सुमन शेखर, बंटी कुमार, तेजू कुमार, आकाश कुमार, अंजनी कुमार, जवाहिर पासवान, बनवारी यादव, अजय कुमार, आशीष चौरसिया, मिश्र पासवान, मनोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










