महागठबंधन प्रत्याशी संजय तिवारी के समर्थन में डॉ. मनोज पांडेय का जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
बक्सर। महागठबंधन के बक्सर विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार (मुन्ना) तिवारी के समर्थन में बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने साहोपारा बालापुर, शेरपुर, बेलाउर सहित कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने बैंड-बाजे और उत्साह के साथ दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। डॉ. पांडेय ने कहा कि आगामी चुनाव में बक्सर सहित जिले की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा करती है और वे पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। डॉ. पांडेय ने कहा कि बक्सर में बढ़ता जनसमर्थन बताता है कि जनता अब विकास, सम्मान और स्वाभिमान की राजनीति चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि बक्सर की जनता इस बार संजय कुमार (मुन्ना) तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। वही उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ. प्रमोद ओझा,.अभय मिश्रा, रोहित उपाध्याय, संजय कुमार पांडे, त्रिजोगी मिश्रा, राजू यादव, अजय यादव, रूनी देवी, कुमकुम देवी, निर्मला देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।










