BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

रांची रोटरी सम्मेलन में डॉ. दिलशाद आलम को मिला पीएचएस सम्मान, बक्सर का नाम रोशन

बक्सर। रोटरी क्लब बक्सर की ओर से रांची में आयोजित रोटरी सम्मेलन में डॉ. दिलशाद आलम ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम को लगातार इस वर्ष भी पीएचएस (पॉल हैरिस सोसाइटी) का प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त हुआ, जिससे बक्सर का नाम गौरवान्वित हुआ। रांची में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में झारखंड और बिहार के लगभग 121 रोटरी क्लबों का समागम हुआ, जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य शामिल रहे। रोटरी एक वैश्विक स्तर पर कार्य करने वाला संगठन है, जिसे पोलियो उन्मूलन सहित कई बीमारियों को जड़ से समाप्त करने का श्रेय जाता है। बक्सर में निरंतर सामाजिक कार्य कर रहे रोटरी सदस्यों का कहना है कि ऐसे सम्मेलनों में विभिन्न जिलों के रोटेरियन आपस में अनुभव साझा करते हैं और उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया जाता है। सम्मेलन की सराहना गवर्नर शुभा चंद्रन, गवर्नर नम्रता, पूर्व गवर्नर बिंदु जोगेश, संजीव ठाकुर सहित राज्य स्तर के कई गणमान्य सदस्यों ने की। इस अवसर पर लगभग 5000 रोटेरियन उपस्थित रहे। वहीं मौके पर सचिव साहिल, मनीष कुमार, मनोज कुमार, आशीष गुप्ता, अनिल केसरी, रमाशंकर, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह सहित अनेक रोटेरियन मौजूद थे। इस वर्ष जिले में रोटरी द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग, सर्वाइकल वैक्सीनेशन, स्कूल कार्यक्रम, वृक्षारोपण तथा ब्लड सेंटर के लिए ग्रांट जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनकी सराहना सभी वर्गों द्वारा की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!