BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने इटाढ़ी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची प्रेक्षक के रूप में नियुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, आयुक्त पटना प्रमण्डल, पटना द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय भ्रमण किया गया। उक्त भ्रमण में 202-राजपुर (अ०जा०) विधान सभा क्षेत्र से संबंधित इटाढ़ी प्रखण्ड के मतदान केन्द्र संख्या 40, 41, 42 का निरीक्षण किया गया एवं सी०ए०पी०एफ० के आवासन स्थल के लिए चिन्हित उच्च विद्यालय इटाढ़ी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटाढी संबंधित मतदान केन्द्र के सुपरवाईजर, बी०एल०ओ० एवं स्थानीय जनता उपस्थित थे। निरीक्षण के उपरांत निर्वाचक सूची प्रेक्षक द्वारा संबंधित को आवश्यक निदेश दिये गये। निरीक्षण के उपरांत समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बैठक किया गया तथा अभिलेखो की जाँच की गई। 3 प्रतिशत से अधिक मतदाता जोड़ने वाले मतदान केन्द्रों की जाँच संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्वयं करने तथा उसका पर्यवेक्षण संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को करने का निदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त सी०ए०पी०एफ० के आवासन हेतु चिन्हित कुल 60 स्थलों पर आवश्यक मूल भूत सुविधा की उपलब्धता के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ प्रखण्डल बक्सर आदि के साथ विचार-विमर्श करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!