BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

कदाचार मुक्त इंटरमीडिएट परीक्षा पर डीएम एसपी का निर्देश

बक्सर। इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 के स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई। इंटरमीडिएट परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9ः30 से 12ः45 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 2ः00 से 5ः15 बजे तक चलेगी। बक्सर अनुमंडल में 22 एवं डुमरांव अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 24,302 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर दो स्तर पर तलाशी, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर स्थित आपदा शाखा में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06183-223333 है। परीक्षा अवधि में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर (मो. 9473191241) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो. 6207926802) विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!