बड़ी खबर
गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
बक्सर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर किला मैदान, बक्सर में आयोजित होने वाले परेड के पूर्वाभ्यास एवं समारोह सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु तैयारियों का निरीक्षण 26 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्वाहन 08ः45 बजे से किया गया। जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाग लेने वाले सभी प्लाटून का निरीक्षण किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।










