बड़ी खबर
जिलाधिकारी साहिला ने बक्सर के मत्स्य हैचरी स्थल का किया निरीक्षण
बक्सर। गुरूवार को जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत कृतसागर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य हैचरी स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बक्सर जिला अंतर्गत इस प्रकार का मात्र एक ही मत्स्य हैचरी है। जिला मत्स्य पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि मत्स्य पालकों को इसके बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवयुवक रोजगार पा सके।










