जिला पदाधिकारी साहिला ने लगाया जनता दरबार, भूमि सुधार व परिमार्जन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान
ब्रह्मपुर। सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं न्याय के साथ विकास के उद्देश्य से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी लोगों की समस्या को एक एक कर सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई के उपरांत सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए। इस जनता दरबार में सीओ, भू-अर्जन पदाधिकारी, एडीएम सहित सभी संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें। वही मौके पर जनता की मुख्य समस्याएँ का त्वरित समाधान किया गया। परिमार्जन, परिमार्जन प्लस, भूमि सुधार से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याएँ का भी निपटारा किया गया। यह समाधान मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया गया। वही मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।










