बड़ी खबर
बक्सर में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ
बक्सर। समाहरणालय बक्सर में शनिवार को उप विकास आयुक्त आकाश चैधरी की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ हुआ। “स्वच्छोत्सव” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। डीआरडीए निदेशक ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात सभी सहभागियों ने स्वच्छता शपथ ग्रहण की और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी तथा जीविका कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहभागिता द्वारा स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना और समाज में जनजागरूकता फैलाना था।










