जल-जीवन-हरियाली दिवस पर जिला स्तर की प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण
बक्सर। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जिला स्तर पर जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन उप विकास आयुक्त निहारिका छवि की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय जल-जीवन-हरियाली के क्रियान्वयन एवं प्रभाव था और इसे राज्य स्तरीय से लाइव संचालित किया गया। कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली से संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए। विभागीय निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने प्रखंड स्तर के विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की, जिसके चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर 22 दिसम्बर 2025 को परीक्षा दी। परिणामस्वरूप प्रथम स्थान पलक कुमारी (कक्षा 9, पीएम श्री इंदिरा प्लस टू उच्च विद्यालय) को 6000 रुपए, द्वितीय स्थान गोल्डी कुमारी (कक्षा 9, एमपी उच्च विद्यालय) को 5000 रुपए और तृतीय स्थान शिखा कुमारी (कक्षा 9, प्लस टू नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय) को 4000 रुपए प्रदान किए गए। विजेताओं को जिला पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त के हस्ताक्षर सहित प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जिला मिशन प्रबंधक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।










