बड़ी खबर
जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा 2025 में अग्नि सुरक्षा हेतु नुक्कड़ नाटक और जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया
बक्सर। जिला अन्तर्गत जिला पदाधिकारी के द्वारा दुर्गा पूजा 2025 के अवसर पर अग्नि सुरक्षा को ध्यान में रखकर नुकड़ नाटक, जन जागरूकता कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। वही मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, डुमरांव, जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर और अग्निशमन के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे, बक्सर जिला में दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के बारे में और अग्निशमन यंत्रों के बारे में जानकारी दी गई।










