BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

अपराध रोकथाम को लेकर धनसोई थाना में व्यापारियों संग मंथन

धनसोई। धनसोई थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में स्थानीय बाजार के सभी सम्मानित दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और अपराध की संभावनाओं को कम करना था। बैठक में दुकानदारों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और आवश्यकता पड़ने पर साक्ष्य उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त रात के समय बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए दुकानों के बाहर पर्याप्त रोशनी, जैसे बल्ब या एलईडी लाइट की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु मजबूत और गुणवत्तापूर्ण ताले के प्रयोग की भी सलाह दी गई। धनसोई के सभी दुकानदारों ने इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की पूर्ण सहमति व्यक्त की। पुलिस ने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!