BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सड़क हादसों पर भड़के दीपक यादव, एनएच-922 की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

बक्सर। पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-922) के प्रताप सागर-चिलहरी मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह-संयोजक एवं युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने गुरुवार को डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। हाल ही में इसी मार्ग पर चैगाई निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से कुचलकर हुई मौत ने क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना दिया है। दीपक यादव ने कहा कि यह मार्ग लगभग 50 गांवों को फोर लेन से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क पथ है। इसी सड़क पर जिले का प्रसिद्ध मेथोडिस्ट टी.बी. अस्पताल स्थित है, जहाँ बिहार सहित अन्य राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से ग्रामीण, छात्र, मजदूर, व्यापारी, मरीज एवं एम्बुलेंस का आवागमन होता है, इसके बावजूद यहां सड़क सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फोर लेन बनने के बाद वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है, लेकिन न स्पीड ब्रेकर हैं, न चेतावनी बोर्ड, न स्ट्रीट लाइट और न ही सुरक्षित पैदल पार-पथ की व्यवस्था। इससे यह मार्ग अब “मौत का रास्ता” बनता जा रहा है। मांग पत्र में उन्होंने स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई तथा अस्पताल व गांवों के पास सुरक्षित पैदल पथ की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य की दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!